निर्माण उद्योग – Notes Bihar Board 10th Geography Chapter 3

निर्माण उद्योग – Notes (Manufacturing Industry)

निर्माण उद्योग

निर्माण उद्योग - Factory
Factory Illustrative image

परिभाषा

विनिर्माण उद्योग कच्चे माल को उपयोगी वस्तुओं में परिवर्तित करने की प्रक्रिया है।

उदाहरण:

  • कपास → कपड़ा
  • गन्ना → चीनी
  • लौह-अयस्क → इस्पात
  • बॉक्साइट → एल्यूमिनियम

इतिहास

  • भारत में विनिर्माण उद्योग की शुरुआत घरेलू स्तर पर हुई।
  • आधुनिक औद्योगिक विकास की शुरुआत:
    • 1854: मुंबई में पहली सूती मिल की स्थापना।
    • 1855: कोलकाता के पास रिशरा में पहला जूट कारखाना स्थापित।
    • उद्योगों का योजनाबद्ध विकास 1951 के बाद प्रारंभ हुआ।

उद्योग स्थापना के कारक

भौतिक कारक

  • कच्चा माल
  • शक्ति स्रोत और जल की उपलब्धता
  • अनुकूल जलवायु

मानवीय कारक

  • श्रमिक
  • बाजार
  • परिवहन
  • पूंजी और बैंकिंग सुविधाएँ
  • सरकारी नीतियाँ

उद्योगों का वर्गीकरण

श्रम के आधार पर

बड़े पैमाने का उद्योग

  • बड़ी मात्रा में श्रमिक और पूंजी की आवश्यकता।
  • उदाहरण: सूती कपड़ा उद्योग, पटसन उद्योग।

मध्यम पैमाने का उद्योग

  • सीमित श्रम और उत्पादन क्षमता।
  • उदाहरण: साइकिल, रेडियो, टेलीविजन निर्माण।

छोटे पैमाने का उद्योग

  • घरेलू स्तर पर सीमित संचालन।
  • कम पूंजी और सरल उत्पादन विधियाँ।
  • उदाहरण: आभूषण निर्माण, हस्तशिल्प।

कच्चे माल के आधार पर

भारी उद्योग

  • भारी कच्चे माल का उपयोग।
  • उदाहरण: लोहा और इस्पात उद्योग।

हल्के उद्योग

  • हल्के कच्चे माल का उपयोग।
  • उदाहरण: इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सिलाई मशीन निर्माण।

स्वामित्व के आधार पर

सार्वजनिक उद्योग

  • सरकार द्वारा संचालित उद्योग।
  • उदाहरण: BHEL (भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड), SAIL (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड)।

संयुक्त/सहकारी उद्योग

  • सहकारी समितियों या व्यक्तियों के योगदान से स्थापित।
  • उदाहरण: ऑयल इंडिया लिमिटेड, अमूल।

कच्चे माल के स्रोत के आधार पर

कृषि आधारित उद्योग

  • कृषि उत्पादों पर निर्भर उद्योग।
  • उदाहरण: वस्त्र उद्योग, जूट उद्योग, खाद्य तेल उद्योग।

प्रमुख उद्योग

सूती वस्त्र उद्योग

  • भारत में सूती वस्त्र उद्योग का एक लंबा इतिहास रहा है।
  • पहली सूती मिल 1818 में कोलकाता के निकट फोर्ट-ग्लास्टर में स्थापित की गई।
  • 1854 में मुंबई में पहली सफल मिल स्थापित हुई।

विशेषताएँ

  • सूती वस्त्र उद्योग का औद्योगिक उत्पादन में 14% और सकल घरेलू उत्पाद में 4% का योगदान है।
  • यह उद्योग भारत का सबसे बड़ा और रोजगार देने वाला दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है।
  • भारत में इसकी 1600 से अधिक मिलें हैं, जिनमें से 80% निजी क्षेत्र में हैं।
  • मुंबई को सूती कपड़ों की महानगरी (Cotton Polis) कहा जाता है।

प्रमुख सूती वस्त्र केंद्र

  • महाराष्ट्र: मुम्बई, शोलापुर, पुणे, औरंगाबाद
  • गुजरात: अहमदाबाद, सूरत, राजकोट
  • उत्तर प्रदेश: कानपुर, आगरा
  • तमिलनाडु: कोयम्बटूर, चेन्नई

समस्याएँ

  1. उत्तम किस्म के कपास की कमी
  2. पुरानी मशीनों की प्रधानता
  3. कृत्रिम रेशे से प्रतिस्पर्धा

निर्यात

  • भारत से सूती कपड़े का निर्यात मुख्यतः सिले सिलाए रूप में होता है।
  • मुख्य आयातक देश: अमेरिका, यूके, रूस, फ्रांस, सिंगापुर।

जूट या पटसन उद्योग

  • भारत जूट उत्पादन में विश्व में पहले स्थान पर है।
  • जूट उद्योग में 77 मिलें हैं, जिनमें से 69 पश्चिम बंगाल में स्थित हैं।
  • पश्चिम बंगाल में 80% जूट का उत्पादन होता है।

समस्याएँ

  1. उच्च उत्पादन लागत
  2. कृत्रिम धागों से प्रतिस्पर्धा
  3. अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा (बांग्लादेश, ब्राजील आदि)

निर्यात

  • मुख्य आयातक देश: यूएसए, रूस, अरब देश, यूनाइटेड किंगडम।

ऊनी वस्त्र उद्योग

  • यह भारत के पुराने उद्योगों में से एक है।
  • प्रमुख केंद्र: पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटका।

समस्याएँ

  1. कच्चे ऊन की कमी
  2. उत्पादों की निम्न गुणवत्ता

निर्यात

  • मुख्य आयातक देश: अमेरिका, यूके, रूस, यूरोपीय देश।

रेशमी वस्त्र उद्योग

  • भारत रेशम के उत्पादन में प्रसिद्ध है।
  • प्रमुख रेशम उत्पादक राज्य: कर्नाटका, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर।

निर्यात

  • मुख्य आयातक देश: यूएसए, यूके, रूस, सऊदी अरब, कुवैत, सिंगापुर।

कृत्रिम वस्त्र उद्योग

  • यह मजबूत और टिकाऊ होते हैं, जिस कारण कृत्रिम धागे से बने वस्त्रों का उपयोग बढ़ रहा है।
  • मुख्य उत्पादक राज्य: केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान।
  • मुख्य निर्यातक केंद्र: मुम्बई, अहमदाबाद, सूरत, दिल्ली, कोलकाता।

चीनी उद्योग

  • भारत गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक है।
  • चीनी उद्योग कच्चे माल के मौसमी होने के कारण मौसमी उद्योग है।

समस्याएँ

  1. पुरानी तकनीक
  2. गन्ने का समय पर न पहुँच पाना
  3. हड़ताल और विद्युत की कमी

निर्यात

  • मुख्य आयातक देशों में अरब देश, अमेरिका, यूके शामिल हैं।

खनिज आधारित उद्योग

लौह और इस्पात उद्योग

  • भारत में पहला लौह इस्पात संयंत्र 1830 में पोर्टोनोवा (तमिलनाडु) में स्थापित हुआ।
  • आधुनिक लौह इस्पात उद्योग का प्रारंभ 1864 में कुल्टी (पश्चिम बंगाल) से हुआ।
  • 1907 में टाटा आयरन एण्ड स्टील कम्पनी (TISCO) ने साक्ची (झारखंड) में पहला इस्पात संयंत्र स्थापित किया।
प्रमुख लौह-इस्पात संयंत्र:
  1. TISCO (झारखंड, जमशेदपुर)
  2. IISCO (पश्चिम बंगाल, बर्नपुर)
  3. VISL (कर्नाटक, भद्रावती)
  4. भिलाई (छत्तीसगढ़, भिलाई)
  5. राउरकेला (उड़ीसा, राउरकेला)
  6. दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल, दुर्गापुर)
  7. बोकारो (झारखंड, बोकारो)
  8. सेलम (तमिलनाडु, सेलम)
  9. विशाखापत्तनम (आंध्रप्रदेश, विशाखापत्तनम)
  10. विजयनगर (कर्नाटक, विजयनगर)
  • मुख्य कच्चे माल: लौह अयस्क, कोकिंग कोल, चूनापत्थर, मैंगनीज अयस्क।
  • 2007-08 में भारत ने 76.9 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया और कच्चे इस्पात उत्पादकों में 5वां स्थान हासिल किया।

एल्युमिनियम उद्योग

  • भारत का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण धातु उद्योग।
  • अयस्क: बॉक्साइट।
  • एल्युमिनियम का उपयोग: हवाई जहाज, बर्तन उद्योग, तार निर्माण, आदि।
  • 1 टन एल्युमिनियम बनाने के लिए 6 टन बॉक्साइट और 18,600 किलोवाट विद्युत की आवश्यकता होती है।
  • मुख्य उत्पादक राज्य: उड़ीसा (नालको व बालको), पश्चिम बंगाल, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु।
  • 2007-08 में भारत ने 6.2 लाख टन एल्युमिनियम का उत्पादन किया।

ताँबा उद्योग

  • भारत का पहला तांबा प्रगलन संयंत्र घाटशिला (झारखंड) में स्थापित हुआ।
  • 1972 में भारतीय तांबा निगम को हिन्दुस्तान तांबा लिमिटेड के अंतर्गत हस्तांतरित किया गया।
प्रमुख तांबा प्रगलन केंद्र:
  • घाटशिला (झारखंड)
  • खेतड़ी (राजस्थान)
  • मलंजखंड (मध्य प्रदेश)
  • तुतीकोरिन (तमिलनाडु)
  • 43,000 टन तांबा उत्पादित होता है, जिससे भारत की केवल 50% आवश्यकता पूरी होती है। शेष 50% आयात किया जाता है।

रासायनिक उद्योग

  • रासायनिक उद्योग का भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान है। यह विश्व में 12वां और एशिया में तीसरा सबसे बड़ा है।
  • भारतीय अकार्बनिक रसायन: गंधक का तेजाब (H₂SO₄), नाइट्रिक एसिड (HNO₃), सोडा ऐश (Na₂CO₃), कास्टिक सोडा (NaOH)।
  • कार्बनिक रसायन: पेट्रोलियम रसायन, कृत्रिम रबड़, प्लास्टिक, औषधियाँ।
  • भारत का औषधि उत्पादन में वैश्विक स्तर पर अग्रणी स्थान है और 14% उत्पादन व निर्यात में योगदान है।
  • कीटनाशक उद्योग ने कृषि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उर्वरक उद्योग

  • भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा नाइट्रोजन युक्त उर्वरक उत्पादक है।
  • भारत का पहला उर्वरक संयंत्र 1906 में रानीपेट (तमिलनाडु) में स्थापित हुआ।
  • प्रमुख उर्वरक उत्पादक राज्य: गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल।
  • 2006-07 में भारत ने 150 लाख टन नाइट्रोजन युक्त, 50 लाख टन फास्फेटी, और 20 लाख टन पोटाशी उर्वरक का उत्पादन किया।
  • पोटाश उर्वरक बनाने के लिए पोटाशियम का आयात किया जाता है।

सीमेंट उद्योग

  • भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक देश है।
  • प्रमुख कच्चे माल: चूनापत्थर (CaCO₃), कोयला (C), सिलिका (SiO₂), एल्यूमिनियम (Al), जिप्सम (CaSO₄ · 2H₂O)।
  • पहला सीमेंट संयंत्र 1904 में चेन्नई में स्थापित हुआ था।
  • 2008 में भारत में 159 बड़े और 332 छोटे सीमेंट संयंत्र थे, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 1683 लाख टन थी।
  • भारत में सीमेंट की गुणवत्ता बहुत अच्छी है, और दक्षिण एवं पूर्वी एशिया में इसकी उच्च मांग है।

तैयार माल आधारित संरचनात्मक एवं उपकरण उद्योग

परिवहन उपकरण उद्योग

i. रेलवे:
  • भारत में रेलवे का जाल बिछा है, जिससे माल एवं सवारी गाड़ी के डिब्बों और रेल इंजनों की बड़ी मांग रहती है।
  • रेलवे इंजनों, यात्री डिब्बों और माल डिब्बों का उत्पादन बड़े स्तर पर होता है।
  • पश्चिम बंगाल के चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में भारी इलेक्ट्रिक इंजन बनाए जाते हैं।
  • वाराणसी में डीजल चालित रेल इंजनों का निर्माण होता है।
  • सवारी डिब्बे पैरांबूर, बंगलौर, कपूरथला और कोलकाता में बनते हैं।
  • बिहार के पटना जिले में मोकामा में भारत वैगन एण्ड इंजीनियरिंग कम्पनी लिमिटेड है।
  • मुंगेर जिले के जमालपुर में एशिया का सबसे पुराना रेलवे वर्कशॉप है।
  • छपरा (सारण) में रेलवे पहिया बनाने का कारखाना निर्माणाधीन है।
ii. मोटर गाड़ी उद्योग:
  • सड़क परिवहन की तुलना में रेल परिवहन कम व्यापक है, इसलिए मोटर गाड़ियाँ (जैसे ट्रक, बस, कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर) बड़े पैमाने पर बनती हैं।
  • तिपहिया स्कूटरों के निर्माण में भारत प्रथम स्थान पर है।
  • मोटरसाइकिल निर्माण के प्रमुख केन्द्र: लखनऊ, सतारा, पंकी (कानपुर), अहमदाबाद, अकुर्दी, पिम्परी।
  • मारूति उद्योग का कारखाना गुड़गांव (हरियाणा) में है।
  • टाटा इंजीनियरिंग एण्ड लोकोमोटिव कम्पनी (TELCO) मध्यम और भारी व्यापारिक वाहनों का मुख्य उत्पादक है।
  • महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा नासिक में स्कारपियो और बोलेरो का निर्माण करती है।
  • गुजरात में टाटा नैनो कार का निर्माण होता है।
iii. पोत निर्माण उद्योग:
  • पोत निर्माण एक पूंजी-गहन उद्योग है, और भारत में इसके पांच प्रमुख केन्द्र हैं: विशाखापत्तनम, कोलकाता, कोच्चि, मुम्बई और मझगाँव।
  • कोच्चि और विशाखापत्तनम में 1,00,000 टन और 50,000 टन के जहाज बनाए जाते हैं।
  • मझगाँव पोत प्रांगण भारतीय नौसेना के पोतों के निर्माण के लिए प्रयोग होता है।
  • गार्डनरीज (कोलकाता) में माल नौकाएँ, तटपोत, जलपोतों के लिए डीजल इंजन बनाए जाते हैं।
iv. वायुयान उद्योग:
  • यह उद्योग पूरी तरह सरकार के नियंत्रण में है, और इसका पहला कारखाना 1940 में बंगलूर में स्थापित हुआ था।
  • 1964 में एरोनाटिक्स इंडिया लिमिटेड के साथ मिलकर हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स इंडिया लिमिटेड (HAL) की स्थापना की गई।
  • भारत में छोटे और बड़े वायुयानों का निर्माण किया जाता है।
  • प्रमुख वायुयान निर्माण केन्द्र: बंगलूर, कानपुर, नासिक (ओझर), उड़ीसा (कोरापुट), आंध्रप्रदेश (हैदराबाद)।

फुटलुज अर्थात तकनीकी एवं श्रमिक दक्षता आधारित उद्योग

सूचना प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक उद्योग

  • यह उद्योग ज्ञान आधारित है, जिसमें उच्च प्रौद्योगिकी, निरंतर शोध और अनुसंधान की आवश्यकता होती है।
  • इसमें ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, टेलीफोन, पेजर, राडार, सेल्यूलर टेलीकाम, लेजर, जैव प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटर हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर शामिल हैं।
  • प्रमुख केंद्र: बंगलूर, मुम्बई, दिल्ली, हैदराबाद, पूणे, चेन्नई, कोलकाता, कानपुर, लखनऊ।
  • बंगलूर को “सिलिकॉन सिटी” और “इलेक्ट्रॉनिक उद्योग की राजधानी” कहा जाता है।
  • यह उद्योग रोजगार सृजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन चुका है, और इसमें 30% महिलाएँ कार्यरत हैं।

तैयार वस्त्र एवं पोशाक उद्योग

  • भारत में हल्के उद्योग के रूप में तैयार वस्त्र उद्योग पूरे देश में फैला है।
  • प्रमुख केंद्र: लखनऊ, लुधियाना, कोलकाता, जयपुर, श्रीनगर, चंडीगढ़, सूरत, शाहदरा, मऊ।
  • मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, बुलन्दशहर होजियरी और रेडीमेड वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं।

सौंदर्य प्रसाधन उद्योग

  • भारत सौंदर्य प्रसाधन के लिए प्राचीन समय से प्रसिद्ध रहा है।
  • इसमें साबुन, तेल, पाउडर, लिपस्टिक, नेलपॉलिश, कृत्रिम ज्वेलरी आदि आते हैं।
  • प्रमुख केंद्र:
    • चंदन आधारित सौंदर्य उत्पाद: मैसूर।
    • इत्र: जौनपुर।
    • खुशबूदार तेल: कन्नौज।
    • अच्छे किस्म के साबुन: मुम्बई, पूणे, कोलकाता।
    • कृत्रिम ज्वेलरी: दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जयपुर।

खिलौना उद्योग

  • खिलौना निर्माण उद्योग भारत में रोजगार सृजन करता है, लेकिन चीन और जापान के इलेक्ट्रॉनिक खिलौने के आयात से इसमें कमी आई है।
  • प्रमुख केंद्र: शिवकाशी, बनारस, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, मदुरई, भोपाल।

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उद्योगों का योगदान

  • किसी भी देश की आर्थिक सम्पन्नता उसके निर्माण उद्योगों के विकास से मापी जाती है।
  • उद्योग रोजगार प्रदान कर कृषि पर निर्भरता कम करते हैं।
  • निर्मित वस्तुओं के निर्यात से विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है।
  • औद्योगिक विकास ने जनजातीय क्षेत्रों में क्षेत्रीय असमानताओं को कम किया है।
  • भारत में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में विनिर्माण उद्योग का योगदान 17% है।
  • पूर्वी एशियाई देशों में निर्माण उद्योग का योगदान GDP का 25-35% है।
  • भारतीय विनिर्माण क्षेत्र में 7% की वार्षिक वृद्धि दर रही है, जो अगले दशक में 12% अपेक्षित है।
  • 2007-08 से विनिर्माण क्षेत्र की विकास दर 9-10% रही है।
  • राष्ट्रीय विनिर्माण प्रतिस्पर्धा परिषद की स्थापना से लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास हो रहे हैं।

वैश्वीकरण का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

वैश्वीकरण का अर्थ:

  • वैश्वीकरण का मतलब है देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की अर्थव्यवस्था से जोड़ना।
  • पूँजी, तकनीकी और व्यापारिक आदान-प्रदान वैश्वीकरण के तहत आते हैं।

उदारीकरण:

  • उद्योग और व्यापार को अनावश्यक प्रतिबंधों से मुक्त कर प्रतियोगी बनाना।

निजीकरण:

  • उद्योगों का स्वामित्व निजी क्षेत्र को सौंपना।
  • उद्योगों में सरकारी एकाधिकार कम करना या समाप्त करना।

वैश्वीकरण के लाभ:

  • विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था की GDP दर विकासशील देशों में उच्च।

वैश्वीकरण के दुष्प्रभाव:

  • स्वदेशी और लघु-कुटीर उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव।
  • रोजगार के अवसर कम हुए।
  • गरीबी उन्मूलन और कृषि विकास में बाधाएँ।

उद्योगों से उत्पन्न प्रदूषण का प्रभाव

निर्माण उद्योग – Notes - प्रदूषण (Pollution)
प्रदूषण (Pollution)

प्रमुख प्रदूषण प्रकार:

  • वायु, जल, ध्वनि और भूमि प्रदूषण।

वायु प्रदूषण:

  • उद्योगों से निकली गैसें जैसे CO, SO₂ वायु प्रदूषण का कारण।
  • CO गैस से शरीर में ऑक्सीजन वहन क्षमता घटती है।
  • SO₂ से आँखों में जलन, खाँसी और फेफड़ों की बीमारियाँ।

जल प्रदूषण:

  • औद्योगिक अवशिष्ट जल को बिना उपचारित नदी-तालाबों में छोड़ना।
  • प्रमुख प्रदूषक: कोयला, उर्वरक, रसायन, प्लास्टिक।
  • गंदा पानी पीने से हैजा, टाइफाइड जैसी बीमारियाँ होती हैं।

ध्वनि प्रदूषण:

  • उद्योगों और परिवहन के साधनों से अनावश्यक शोर।
  • शोर से बहरापन, चिड़चिड़ापन और नींद में कमी।

भूमि प्रदूषण:

  • औद्योगिक कचरे से मृदा की गुणवत्ता प्रभावित।

तापीय प्रदूषण:

  • गर्म जल को बिना ठंडा किए जल स्रोतों में छोड़ने से सूक्ष्म जीवों का नाश।

प्रदूषण नियंत्रण के उपाय:

  • उद्योगों को निर्धारित क्षेत्रों में स्थापित करना।
  • वैकल्पिक ईंधन और आधुनिक उपकरणों का उपयोग।
  • औद्योगिक जल का उपचार (प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक) कर नदियों में छोड़ा जाए।
  • भूमि प्रदूषण को रोकने के लिए कचरे का पुनः उपयोग और निपटान

निर्माण उद्योग – Notes Bihar Board 10th Geography Chapter 3

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top