समाजवाद एवं साम्यवाद – Bihar Board 10th History Chapter 2 MCQs

समाजवाद एवं साम्यवाद – कक्षा 10 इतिहास अध्याय 2 के महत्वपूर्ण MCQs

बिहार बोर्ड (Bihar Board) के कक्षा 10 इतिहास के अध्याय “समाजवाद एवं साम्यवाद” से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) प्रस्तुत हैं। ये प्रश्न बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सहायक हैं और अध्याय की प्रमुख विषय-वस्तु एवं विचारधाराओं की समझ को गहरा करते हैं।

समाजवाद एवं साम्यवाद - quiz
1. समाजवाद में उत्पादन के सभी साधनों पर मुख्यतः किसका अधिकार होता है ?
Aसरकार
Bव्यक्ति
Cसमाज
Dनिजी कंपनियां
2. समाजवादी भावना का उदय कब हुआ था ?
A18वीं शताब्दी
B19वीं शताब्दी
C20वीं शताब्दी
D21वीं शताब्दी
3. समाजवादी भावना का उदय किसके फलस्वरूप हुआ था ?
Aफ्रांसीसी क्रांति
Bअमेरिकी क्रांति
Cरूसी क्रांति
Dऔद्योगिक क्रांति
4. औद्योगिक क्रांति से किनकी स्थिति शोषणात्मक और दयनीय होती जा रही थी ?
Aकिसानों
Bव्यापारियों
Cश्रमिकों
Dपूंजीपतियों
5. औद्योगिक क्रांति में मध्यम वर्ग आर्थिक दृष्टि से निरंतर क्या होते जा रहा था ?
Aगरीब
Bसमृद्धशाली
Cकमजोर
Dआश्रित
6. औद्योगिक क्रांति सेआर्थिक दृष्टि से समाज का विभाजन किन दो वर्गों में हो गया था ?
Aउच्च वर्ग और निम्न वर्ग
Bमध्यम वर्ग और व्यापारी वर्ग
Cपूंजीपति और श्रमिक वर्ग
Dकिसान और जमींदार वर्ग
7. सेंट साइमन, फौरियर, लुई ब्लां,रोबर्ट ओवेन, कार्ल मार्क्स एवं एंगल्स जैसे विचारक मुख्य रूप से किस व्यवस्था के पक्ष में थे ?
Aसमाजवादी
Bपूंजीवादी
Cसाम्यवादी
Dसामंतवादी
8. ऐतिहासिक दृष्टि से आधुनिक समाजवाद का विभाजन कितने चरणों में किया जाता है ?
A1
B2
C3
D4
9. यूटोपियन समाजवाद किसे कहा जाता है ?
Aआधुनिक समाजवाद
Bवैज्ञानिक समाजवाद
Cमार्क्स से पूर्व का समाजवाद
Dमार्क्स से पश्चात का समाजवाद
10. मार्क्स के पश्चात के समाजवाद को मार्क्सवादी विचारकों ने क्या नाम दिया है ?
Aयूटोपियन समाजवाद
Bवैज्ञानिक समाजवाद
Cक्रांतिकारी समाजवाद
Dसाम्यवादी समाजवाद
11. अधिकतर यूटोपियन विचारक किस देश के थे ?
Aजर्मनी
Bअमेरिका
Cइंग्लैंड
Dफ्रांस
12. किन समाजवादियों की दृष्टि आदर्शवादी और उनके कार्यक्रम की प्रकृति अव्यावहारिक थी ?
Aवैज्ञानिक
Bयूटोपियन
Cमार्क्सवादी
Dसाम्यवादी
13. प्रथम यूटोपियन समाजवादी जिसने समाजवादी विचारधारा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एक फ्रांसीसी विचारक था। कौन ?
Aरॉबर्ट ओवेन
Bसेंट साइमन
Cचार्ल्स फौरियर
Dकार्ल मार्क्स
14. प्रत्येक को उसकी क्षमता के अनुसार तथा प्रत्येक को उसके कार्य के अनुसार किसने घोषित किया ?
Aसेंट साइमन
Bकार्ल मार्क्स
Cफ्रेडरिक एंगेल्स
Dचार्ल्स फौरियर
15. प्रत्येक को उसकी क्षमता के अनुसार तथा प्रत्येक को उसके कार्य के अनुसार किस व्यवस्था का मूलभूत नारा बन गया ?
Aपूंजीवाद
Bसाम्यवाद
Cसमाजवाद
Dफासीवाद
16. चार्ल्स फौरियर किसका विचारक था ?
Aयूटोपियन समाजवाद
Bवैज्ञानिक समाजवाद
Cमार्क्सवादी समाजवाद
Dउदारवादी समाजवाद
17. किसने किसानों के लिए फ्लांग्स बनाए जाने की योजना रखी ?
Aरॉबर्ट ओवेन
Bसेंट साइमन
Cचार्ल्स फौरियर
Dकार्ल मार्क्स
18. कौन आधुनिक औद्योगिकवाद का विरोधी तथा श्रमिकों को छोटे नगर अथवा कस्बों में काम करने का विचारक था ?
Aचार्ल्स फौरियर
Bरॉबर्ट ओवेन
Cसेंट साइमन
Dकार्ल मार्क्स
19. फ्रांसीसी यूटोपियन चिंतकों में एकमात्र व्यक्ति जिसने राजनीति में भी हिस्सा लिया कौन था ?
Aचार्ल्स फौरियर
Bसेंट साइमन
Cरॉबर्ट ओवेन
Dलुई ब्लां
20. लुई ब्लां का मानना था कि आर्थिक सुधारों को प्रभावकारी बनाने के लिए पहले __ सुधार आवश्यक है।
Aराजनीतिक
Bसामाजिक
Cधार्मिक
Dशैक्षणिक
21. यूटोपियन चिंतक एवं उद्योगपति रॉबर्ट ओवेन किस देश का था ?
Aजर्मनी
Bअमेरिका
Cफ्रांस
Dब्रिटेन
22. इनमें से किस वचारक ने स्कॉटलैंड के न्यू लुनार्क नामक स्थान पर एक फैक्ट्री की स्थापना की थी ?
Aचार्ल्स फौरियर
Bसेंट साइमन
Cरॉबर्ट ओवेन
Dकार्ल मार्क्स
23. कौन-सा विचारक इस निष्कर्ष पर पहुंचता है कि संतुष्ट श्रमिक ही वास्तविक श्रमिक है ?
Aकार्ल मार्क्स
Bसेंट साइमन
Cरॉबर्ट ओवेन
Dचार्ल्स फौरियर
24. कार्ल मार्क्स का जन्म कब हुआ था ?
A5 मई 1818
B15 अप्रैल 1819
C10 जून 1818
D1 जनवरी 1830
25. कार्ल मार्क्स का जन्म कहाँ हुआ था ?
Aपेरिस
Bबर्लिन
Cट्रियर
Dफ्रैंकफर्ट
26. कार्ल मार्क्स के पिता का क्या नाम था ?
Aहैन्स मार्क्स
Bहेनरिक मार्क्स
Cजॉर्ज मार्क्स
Dडेविड मार्क्स
27. हेनरिक मार्क्स क्या थे ?
Aडॉक्टर
Bवकील
Cव्यापारी
Dशिक्षक
28. हेनरिक मार्क्स ने बाद में किस धर्म को अपना लिया ?
Aईसाई
Bइस्लाम
Cहिन्दू
Dयहूदी
29. निम्नलिखित में से कौन यहूदी परिवार से थे ?
Aलेनिन
Bसेंट साइमन
Cचार्ल्स फौरियर
Dकार्ल मार्क्स
30. बोन विश्वविद्यालय में कार्ल मार्क्स ने किसकी शिक्षा ग्रहण की ?
Aविज्ञान की
Bदर्शन की
Cअर्थशास्त्र की
Dविधि की
31. कार्ल मार्क्स कब बर्लिन विश्वविद्यालय चले गए ?
A1836 में
B1835 में
C1840 में
D1842 में
32. कार्ल मार्क्स निम्नलिखित में से किस विचारक के विचारों से काफी प्रभावित थे ?
Aहिगेल
Bओवेन
Cप्लेटो
Dस्पिनोसा
33. 1843 ईस्वी में कार्ल मार्क्स ने जैनी नाम की लड़की से विवाह किया, वह उसकी कौन थी ?
Aबहन
Bबचपन की मित्र
Cपड़ोसी
Dसहपाठी
34. राजनीतिक एवं सामाजिक इतिहास पर कार्ल मार्क्स ने किसके विचारों का गहन अध्ययन किया ?
Aहिगेल और स्पिनोसा
Bमोंटेस्क्यू और रूसो
Cबेंजामिन और फ्रैंकलिन
Dप्लेटो और अरस्तू
35. फ्रेडरिक एंगेल्स और कार्ल मार्क्स की मुलाकात कब और कहाँ हुई ?
A1842, लंदन
B1844, बर्लिन
C1844, पेरिस
D1845, फ्रैंकफर्ट
36. मार्क्स ने एंजिल्स के साथ मिलकर कब 'साम्यवादी घोषणा पत्र' प्रकाशित किया ?
A1845
B1846
C1847
D1848
37. आधुनिक समाजवाद की नींव किसे कहेंगे ?
Aसाम्यवादी घोषणा पत्र
Bमार्क्स घोषणा पत्र
Cरूस
Dवैज्ञानिक समाजवाद
38. मार्क्स ने 1867 ईस्वी में किस पुस्तक की रचना की ?
Aकंप्रेस्ड कम्युनिज़्म
Bदास कैपिटल
Cसमाजवाद की आलोचना
Dद फिलॉसफी ऑफ द पावर
39. 'दास कैपिटल' को क्या कहा जाता है ?
Aसाम्यवाद की शुरुआत
Bसाम्यवादियों का बाइबिल
Cदार्शनिकों की पुस्तक
Dसमाजवादियों का बाइबिल
40. किसके द्वारा इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या प्रस्तुत की गई ?
Aफ्रेडरिक एंगेल्स
Bकार्ल मार्क्स
Cहेनरीज फिशर
Dचार्ल्स फौरियर
41. कार्ल मार्क्स के अनुसार इतिहास की प्रत्येक घटना एवं परिवर्तन के मूल में ______ शक्तियां हैं ?
Aराजनीतिक
Bसामाजिक
Cसांस्कृतिक
Dआर्थिक
42. कार्ल मार्क्स ने कहा इतिहास ______ के साधन पर नियंत्रण के लिए दो वर्गों के बीच चल रहे निरंतर संघर्ष की कहानी है ?
Aउत्पादन
Bव्यापार
Cसत्ता
Dधन
43. कार्ल मार्क्स ने कितने ऐतिहासिक चरण बताएं ?
A2
B4
C6
D7
44. प्रथम अंतर्राष्ट्रीय संघ की स्थापना कब हुई ?
A1860
B1864
C1874
D1866
45. प्रथम अंतर्राष्ट्रीय संघ की स्थापना का श्रेय किसको है ?
Aकार्ल मार्क्स
Bफ्रेडरिक एंगेल्स
Cचार्ल्स फौरियर
Dरॉबर्ट ओवेन
46. किस सम्मेलन में #अधिकार के बिना कर्त्तव्य नहीं और कर्त्तव्य के बिना अधिकार नहीं# का नारा बुलंद किया गया ?
Aप्रथम अंतर्राष्ट्रीय संघ के उद्घाटन
Bद्वितीय अंतर्राष्ट्रीय संघ के उद्घाटन
Cबॉल्शेविक क्रांति
Dश्रमिकों के सम्मेलन
47. किसने कहा कि श्रमिक अपनी मुक्ति स्वयं ही और अपने प्रयत्न द्वारा ही कर सकते हैं ?
Aएंगेल्स
Bलेनिन
Cस्टालिन
Dमार्क्स
48. कार्ल मार्क्स के अनुसार श्रमिकों का अंतिम लक्ष्य क्या होना चाहिए ?
Aपुँजीवाद का विनाश
Bसाम्यवाद की स्थापना
Cसमाजवाद की स्थापना
Dव्यक्तिगत स्वतंत्रता
49. विभिन्न देशों के समाजवादी दलों को एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के तहत सूत्रबद्ध करने के लिए कब पेरिस में एक सम्मेलन हुआ ?
A14 अगस्त 1888
B14 जुलाई 1889
C14 सितंबर 1889
D14 जून 1889
50. 1889 के पेरिस में हुए सम्मेलन को किस नाम से जाना जाता है ?
Aप्रथम अंतर्राष्ट्रीय संघ
Bसामाजिक सम्मेलन
Cसाम्यवाद का संगठन
Dद्वितीय अंतर्राष्ट्रीय संघ
51. 1889 पेरिस सम्मेलन में कितने देशों के कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया ?
A20 देशों के 400 प्रतिनिधि
B15 देशों के 300 प्रतिनिधि
C25 देशों के 500 प्रतिनिधि
D30 देशों के 350 प्रतिनिधि
52. 1889 पेरिस सम्मेलन में कितने तारीख को मजदूर दिवस मनाने का निर्णय लिया गया ?
A10जून
B1 मई
C20 अप्रैल
D7 जुलाई
53. द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय संघ का सचिवालय कहाँ स्थित था ?
Aपेरिस
Bलंदन
Cब्रसेल्स
Dबर्लिन
54. कब सारे यूरोप और अमेरिका में लाखों मजदूरों ने हड़ताल और प्रदर्शन किया ?
A1 मई 1886
B1 मई 1892
C1 मई 1890
D1 मई 1900
55. निम्नलिखित में से द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय संघ की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या थी ?
Aसैन्यवाद एवं युद्ध के विरुद्ध आंदोलन
Bराष्ट्रों की स्वतंत्रता और समानता पर जोर
CA और B
Dकोई उपलब्धि नहीं
56. रूस की बोल्शेविक क्रांति सही मायनों में कब संपन्न हुई ?
Aनवंबर 1916
Bअक्टूबर 1919
Cनवंबर 1917
Dदिसंबर 1917
57. किस क्रांति ने सर्वप्रथम सर्वहारा वर्ग की सत्ता की स्वीकृति का प्रयास किया ?
Aअमेरिकी क्रांति
Bफ्रांसीसी क्रांति
Cबोल्शेविक क्रांति
Dचीनी क्रांति
58. 1917 से पूर्व में रूस में किस वंश का शासन था ?
Aरोमनोव वंश
Bहोहेनज़ोलर्न वंश
Cस्टुअर्ट वंश
Dबर्बन वंश
59. 1917 से पूर्व रूस के सम्राट को क्या कहा जाता था ?
Aपुतिन
Bजार
Cरोमनोव
Dलेनिन
60. किस जार के शासनकाल में बोल्शेविक क्रांति हुई ?
Aनिकोलस II
Bअलेक्ज़ेंडर III
Cलियोनिद ब्रेज़नेव
Dपीटर द ग्रेट
61. कौन राजा के दैवी अधिकारों में विश्वास रखता था ?
Aलियोनिद ब्रेज़नेव
Bअलेक्ज़ेंडर II
Cनिकोलस II
Dपावेल I
62. रूस में जनसंख्या का बहुसंख्यक भाग कौन थे ?
Aकर्मचारी
Bव्यापारी
Cमजदूर
Dकृषक
63. जार अलेक्जेंडर द्वितीय के द्वारा कृषि दासता कब समाप्त की कर दी गई ?
A1861
B1871
C1881
D1851
64. मजदूरों के पास सिवाय अपनी बेड़ियों के खोने के लिए कुछ भी नहीं है किनके शब्द हैं ?
Aफ्रेडरिक एंगेल्स
Bकार्ल मार्क्स
Cलेनिन
Dचार्ल्स फौरियर
65. रूस के उद्योगों के विकास के लिए ______ पूंजी पर निर्भरता बढ़ गई थी ?
Aघरेलू
Bनिजी
Cसरकारी
Dविदेशी
66. रूस में मुख्यतः किस जाति के लोग रहते थे ?
Aचेक
Bस्लाव
Cजर्मन
Dबाल्ट
67. रूसीकरण की नीति से रूस की कौन लोग परेशान थे ?
Aअल्पसंख्यक
Bगरीब
Cबहुसंख्यक
Dसामंत
68. 1863 ईस्वी में किन्होंने रूसीकरण की नीति के खिलाफ विद्रोह किया ?
Aस्लाव
Bपोलो
Cचेक
Dजर्मन
69. क्रीमिया के युद्ध में किसकी पराजय हुई ?
Aब्रिटेन
Bफ्रांस
Cऑस्ट्रिया
Dरूस
70. रूस-जापान युद्ध कब लड़ा गया था ?
A1914-1918
B1899-1900
C1904-1905
D1905-1910
71. रूस जापान युद्ध में कौन-सा देश पराजित हुआ था ?
Aरूस
Bजापान
Cचीन
Dकिसी की नहीं
72. रूस में 9 जनवरी 1905 को लोगों के समूह ने किस नारे के साथ सड़कों पर प्रदर्शन किया?
Aआज़ादी दो
Bकाम दो
Cरोटी दो
Dशांति दो
73. 1905 रूसी क्रांति में लोग रोटी दो के नारे के साथ किस जगह के महल में जा रहे थे ?
Aसेंट पीटर्सबर्ग
Bमॉस्को
Cकीव
Dवोल्गा
74. जार के सेना ने 1905 की रूसी क्रांति में प्रदर्शनकारियों को क्या किया ?
Aगिरफ्तार किया
Bगोलीबारी की
Cखदेड़ दिया
Dकोई कार्रवाई नहीं की
75. खूनी रविवार आधुनिक कैलेंडर में किस तारीख को पड़ता है ?
A21 नवंबर
B23 मई
C24 फरवरी
D22 जनवरी
76. 1905 में रूसी सरकार ने किस प्रतिनिध्यात्मक संस्था का गठन किया ?
Aसेम
Bसंसद
Cड्यूमा
Dपरिषद
77. वार एंड पीस किसकी रचना है ?
Aलियो टॉल्स्टॉय
Bफ्योदोर
Cआंद्रे चेकॉव
Dअलेक्ज़ेंडर पुश्किन
78. रूस का पहला साम्यवादी कौन था जो रूस में जारशाही की निरंकुश्ता समाप्त करके साम्यवादी व्यवस्था की स्थापना चाहता था ?
Aप्लेखानोव
Bलेनिन
Cट्रॉट्स्की
Dस्टालिन
79. प्लेखानोव ने रशियन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना कब की ?
A1901
B1898
C1905
D1917
80. रूस में साम्यवादी दल का पूर्ववर्ती कौन था ?
Aरूसी समाजवादी पार्टी
Bलेनिनवादी पार्टी
Cट्रॉट्स्कीवादी पार्टी
Dरशियन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी
81. रशियन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी में कब साधन एवं अनुशासन के मुद्दे पर पार्टी में फूट पड़ गई ?
A1917
B1904
C1903
D1900
82. रशियन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी में फूट के बाद दो दलों में से बहुमतवाला दल क्या कहलाया ?
Aमेनशेविक
Bबोल्शेविक
Cलेनिन पार्टी
Dसाम्यवादी पार्टी
83. समाज का वैसा वर्ग जिसमें किसान, मजदूर एवं आम गरीब लोग शामिल होते हैं, को क्या कहा जाता है ?
Aमध्यम वर्ग
Bउच्च वर्ग
Cनिम्न वर्ग
Dसर्वहारा वर्ग
84. सर्वहारा वर्ग के पक्षधर कौन था ?
Aमेनशेविक
Bबोल्शेविक
Cसमाजवादी
Dउदारवादी
85. मेंशेविक किस वर्ग के पक्षधर था ?
Aमध्यम वर्ग
Bसर्वहारा वर्ग
Cउच्च वर्ग
Dनिम्न वर्ग
86. रूस में सोशलिस्ट रिवोल्यूशनरी पार्टी जो किसानों की मांगों को उठाती थी, का गठन कब हुआ ?
A1899
B1900
C1901
D1902
87. जार निकोलस द्वितीय की जरीना कौन थी ?
Aमाँ
Bबहन
Cपत्नी
Dदादी
88. रासपुतिन क्या था ?
Aराजा
Bसैनिक
Cपादरी
Dव्यापारी
89. जार निकोलस द्वितीय की अनुपस्थिति में रसपूतिन ने किसके साथ मिलकर षड्यंत्र किया ?
Aजरिना
Bजनता
Cमंत्री
Dकिसान
90. विश्व युद्ध प्रथम में रूस के शामिल होने का एकमात्र उद्देश्य क्या था ?
Aराजनीतिक स्थिरता प्राप्त करना
Bजनता आंतरिक असंतोष भूलकर बाहरी मामलों में उलझ जाए
Cआर्थिक लाभ उठाना
Dक्षेत्रीय विस्तार करना
91. 1917 की किस तारीख को पेट्रोग्राड की सड़कों पर किसान-मजदूर ने जुलूस निकाले और रोटी दो नारे लगाए ?
A7 मार्च
B10 मार्च
C12 मार्च
D1 मार्च
92. पेट्रोग्राड का वर्तमान में क्या नाम है ?
Aपेटवोस्की
Bमास्को
Cसेंट पीटर्सबर्ग
Dलेनिनग्राद
93. 1 फरवरी 1918 तक रूस में किस कैलेंडर का उपयोग किया जाता था ?
Aजूलियन कैलेंडर
Bग्रेगोरियन कैलेंडर
Cहिब्रू कैलेंडर
Dइस्लामिक कैलेंडर
94. ग्रेगोरियन कैलेंडर जूलियन कैलेंडर से कितने दिन आगे चलता है ?
A10 दिन
B11 दिन
C12 दिन
D13 दिन
95. रूस में 8 मार्च 1917 को कपड़ा मिलों के किस मजदूर वर्ग ने भी हड़ताल कर दी ?
Aमहिला वर्ग
Bपुरुष वर्ग
Cकिसान वर्ग
Dयुवा वर्ग
96. जार की सबसे विश्वस्त सैन्य टुकड़ी का क्या नाम था ?
Aलैंक्सशायर रेजिमेंट
Bप्रैओब्राशेंसकी रेजिमेंट
Cगार्ड्स रेजिमेंट
Dमरीन रेजिमेंट
97. जार निकोलस द्वितीय ने कब गद्दी त्याग दी ?
A10 मार्च 1919
B11 मार्च 1918
C12 मार्च 1917
D13 मार्च 1917
98. पुराने कैलेंडर के अनुसार निकोलस द्वितीय ने कब गद्दी त्याग दी ?
A26 फरवरी 1916
B27 फरवरी 1917
C23 फरवरी 1917
D12 मार्च 1917
99. 15 मार्च 1917 को रूस में किसके नेतृत्व में एक बुर्जुआ सरकार का गठन हुआ ?
Aलेनिन
Bकेरेन्स्की
Cलबोव
Dरासपुतिन
100. रूस में बुर्जआ सरकार गिरने के बाद किसके नेतृत्व में उदार समाजवादियों की सरकार गठित हुई ?
Aकेरेन्स्की
Bट्रॉट्सकी
Cलेनिन
Dरासपुतिन
101. कब संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया ?
A1973
B1975
C1970
D1976
102. जार के द्वारा निर्वासित करने के बाद लेनिन अपना जीवन कहाँ व्यतीत कर रहा था ?
Aफ्रांस
Bजर्मनी
Cइंग्लैंड
Dस्विट्ज़रलैंड
103. जब मार्च 1917 की क्रांति हुई तो लेनिन किसकी सहायता से रूस पहुंचा ?
Aफ्रांस
Bजर्मनी
Cइंग्लैंड
Dअमेरिका
104. लेनिन द्वारा बोल्शेविक दल का कार्यक्रम स्पष्ट किया गया था, जो किस नाम से प्रसिद्ध है ?
Aअप्रैल थिसिस
Bअक्टूबर थिसिस
Cमार्च थिसिस
Dफरवरी थिसिस
105. लेनिन ने कौन से तीन नारे दिए ?
Aश्रमिक, किसान, उद्योग
Bकाम, आज़ादी, श्रमिक
Cभूमि, शांति, रोटी
Dशांति, शिक्षा, स्वास्थ्य
106. लेनिन ने किस प्रकार के केरेंस्की की सरकार को उलट देने का निश्चय किया ?
Aशांति से
Bचुनावों के द्वारा
Cसमझौते से
Dबलपूर्वक
107. कब बोल्शेविकों ने पेट्रोग्राड के रेलवे स्टेशन, बैंक, डाकघर, टेलीफोन-केंद्र, कचहरी तथा अन्य सरकारी भवनों पर अधिकार कर लिया ?
A5 नवंबर 1919
B1 नवंबर 1918
C7 नवंबर 1917
D14 नवंबर 1917
108. बोल्शेविक क्रांति को और क्या कहते हैं?
Aजनवरी क्रांति
Bअक्टूबर क्रांति
Cदिसंबर क्रांति
Dजून क्रांति
109. बोल्शेविक सरकार में किसको विदेश मंत्री बनाया गया?
Aलेनिन
Bस्टालिन
Cकेरेंस्की
Dट्राटस्की
110. बोल्शेविक सरकार का मतलब था कि विश्व में पहली बार शासन सत्ता ______ वर्ग के हाथों में आ गई।
Aसर्वहारा
Bपूंजीपति
Cसामंत
Dपुजारी
111. लेनिन ने किस देश के साथ ब्रेस्टलिटोवस्क की संधि की?
Aइंग्लैंड
Bजापान
Cजर्मनी
Dफ्रांस
112. ब्रेस्टलिटोवस्क की संधि में सोवियत रूस को लगभग अपना कितना भू-भाग गवाँना पड़ा था?
Aआधा
Bएक तिहाई
Cएक चौथाई
Dदो तिहाई
113. रूस में किसके नेतृत्व में एक विशाल लाल सेना गठित हुई?
Aलेनिन
Bट्राटस्की
Cस्टालिन
Dकेरेंस्की
114. रूस में लेनिन सरकार के समय आंतरिक विद्रोहों को दबाने के लिए कौन-सा गुप्त पुलिस संगठन बनाया गया?
Aलेनिन सिपाही
Bस्लाव
Cलाल सेना
Dचेक
115. कब विश्व का पहला समाजवादी शासन स्थापित करने वाला देश रूस का नया संविधान बनाया गया?
A1918
B1920
C1921
D1926
116. 'सोवियत समाजवादी गणराज्यों का समूह' (U.S.S.R) किस देश का नाम परिवर्तित करके रखा गया?
Aजर्मनी
Bइंग्लैंड
Cरूस
Dअमेरिका
117. रूस में राजनीतिक संगठन के सबसे निचले स्तर पर ______ नामक स्थानीय समितियाँ बनाई गई?
Aलेनिन
Bसोवियत
Cबोल्शेविक
Dचेक
118. लाल रंग के झंडे पर हँसुए और हथौड़े को सुशोभित कर सोवियत रूस का झंडा तैयार किया गया। आगे चलकर यह झंडा किसका प्रतीक बन गया?
Aपूंजीवाद
Bसमाजवाद
Cफासीवाद
Dसाम्यवाद
119. लेनिन ने कब नई आर्थिक नीति की घोषणा की?
A1921
B1924
C1930
D1932
120. लेनिन की नई आर्थिक नीति ने के तहत कितने कर्मचारी वाले उद्योग को व्यक्तिगत रूप से चलने काअधिकार मिल गया?
A10
B20
C30
D40
121. लेनिन की मृत्यु कब हुई?
A1921
B1923
C1924
D1928
122. लेनिन का उत्तराधिकारी कौन बना?
Aट्राटस्की
Bस्टालिन
Cकेरेंस्की
Dरासपुतिन
123. ट्राटस्की को कब निर्वासित कर दिया गया?
A1916
B1917
C1929
D1939
124. स्टालिन का व्यवहार कैसा था?
Aतानाशाही
Bउदारवादी
Cरूढ़िवादी
Dडरपोक
125. स्टालिन कम्युनिस्ट पार्टी का क्या था?
Aसदस्य
Bसचिव
Cमहासचिव
Dकुछ नहीं
126. स्टालिन के कार्यों से सोवियत संघ में समाजवाद के निर्माण पर कैसा प्रभाव पड़ा?
Aअनुकूल
Bप्रतिकूल
Cसमाजवाद खत्म हो गया
Dकोई प्रभाव नहीं
127. किसने रूस को विश्व के मानचित्र पर एक शक्तिशाली देश बना दिया?
Aलेनिन
Bजार निकोलस द्वितीय
Cस्टालिन
Dप्लेखानोव
128. सोवियत संघ का विघटन कब हुआ?
A1950
B1961
C1989
D1991
Your Score: 0 / 128

इस क्विज़ के साथ आपकी तैयारी और भी मजबूत हुई होगी।


समाजवाद एवं साम्यवाद – Bihar Board 10th History Chapter 2 MCQs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top